{"_id":"5dab1c918ebc3e013202ad4d","slug":"cluster-competition-has-started-mathura-news-agr41138656","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहझील में सीबीएसई क्लस्टर की कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहझील में सीबीएसई क्लस्टर की कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील के एसआरबीएस स्कूल में कबड्डी खेलती बालिकाएं।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर शनिवार को सीबीएसई की क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक गोयल ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 34 जिलों के स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अंडर 19 बालक वर्ग में एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल नौहझील और ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद के बीच हुआ। शानदार मुकाबले में एसआरबीएस स्कूल की टीम ने ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद की टीम को 29 अंकों के अंतर से हरा दिया। पहले राउंड के खेल में अंडर 17 बालिका वर्ग में विश्व भारती पब्लिक स्कूल अलीगढ़ ने मथुरा पब्लिक स्कूल मथुरा को 45 अंकों से हराया। अंडर 17 बालक वर्ग में सीएसआरवी विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौमुंहा की टीम ने 45-21 से इटावा की टीम को हराया।
संस्कृत पब्लिक स्कूल मथुरा, तिरुपति माउंटेशरी पब्लिक स्कूल लखनऊ, रेडियंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़, गुरुकुल पब्लिक स्कूल मैनपुरी, बलदेव पब्लिक स्कूल मथुरा, ब्रजधाम पब्लिक स्कूल मथुरा की टीमों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर पहले राउंड में जीत हासिल की। मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक गोयल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के समुचित विकास के लिए खेल भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
आयोजक एसआरबीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीबीएसई कबड्डी प्रतियोगिता की पर्यवेक्षक मनीषा रानी, एसआरबीएस स्कूल के चेयरमैन रामवीर सिंह, मैनेजर प्रताप चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. अनुभव लोधी, सीएसआरवी के एमडी डॉ. गिर्राज सिंह, छेदालाल पाठक, मुन्ना लाल गुप्ता, सुनील मिश्रा, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, रूपेश चौधरी, जेपी शर्मा, अंकित नेहरा आदि उपस्थित थे।

मथुरा। नौहझील के एसआरबीएस स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसडीएम अभिषेक गोयल व अन्- फोटो : MATHURA