फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clouds in the morning, rain in the evening

Mathura News: सुबह छाए बादल, शाम को बरसे मेघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Clouds in the morning, rain in the evening
शुक्रवार को हुई बारिश से निकलते युवक।
मथुरा। मानसून की दस्तक के बाद लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बीते सप्ताह से कभी दिन में तो कभी रात में बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार रात को करीब 20 मिनट की जोरदार बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। नए बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड, होलीगेट, महोली रोड समेत कई स्थानों पर जलभराव हुआ। वहीं शुक्रवार को सुबह से तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


हालांकि नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर जलनिकासी के लिए इंतजाम किए हैं। अंडरपासों पर भी अतिरिक्त पंप सेट लगाए गए हैं, लेकिन जोरदार बारिश में सारे इंतजाम फेल साबित होते हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार सात व आठ जुलाई को तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
मथुरा : तीन दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हुआ। दोपहर में हल्की बारिश हुई तो लोगों को राहत भी मिली, लेकिन बारिश के बाद फिर तेजी से धूप खिल गई। जिसके कारण शहर में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। तेज धूप और गर्मी होने की वजह से लोग पार्कों में पेड़ के नीचे अथवा सड़कों पर छाता लगाकर व मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते दिखाई दिए।संवाद


यमुना का बढ़ा जलस्तर, ऊपर से छोड़ा गया पानी
लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसका असर मथुरा में भी देखने को मिल रहा है। सिंचाई विभाग में एक्सईएन शौर्यवर्धन ने बताया है कि एक सप्ताह से यमुना में जलस्तर बढ़ा है। एक जुलाई को हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गोकुल बैराज से आगरा की ओर यमुना में करीब सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बीते दिनों से जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में यमुना का जलस्तर 163.86 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed