फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clerk arrested for taking bribe suspended

Mathura News: रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ लिपिक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Clerk arrested for taking bribe suspended
मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात दिव्यांग बोर्ड के लिपिक को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया है। मंगलवार को लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एंटी करप्शन टीम ने दिव्यांग बोर्ड के लिपिक शशिकांत वर्मा को गिरफ्तार किया था। टीम आरोपी लिपिक को अपने साथ महावन थाने ले गई। यहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। बुधवार सुबह सीएमओ ने लिपिक की गिरफ्तारी की जानकारी लखनऊ मुख्यालय को दी। जानकारी मिलने के बाद दोपहर में मुख्यालय ने आरोपी लिपिक को निलंबित कर दिया। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि लिपिक के खिलाफ रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मुख्यालय को दी थी। इसी आधार पर उसका निलंबन किया गया है।
विज्ञापन



सीएमओ कार्यालय में पूछताछ के लिए फिर आ सकती है टीम
मथुरा। रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए लिपिक से अब अधिकारी दूरी बनाने लगे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग में चर्चा है कि यदि एंटी करप्शन टीम ने मामले की ठीक तरह से जांच की तो कई अधिकारी चपेट में आ सकते हैं। वहीं टीम भी आरोपी से पूछताछ के बाद सामने आए विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर वर्षो से चल रहा रिश्वत का खेल मंगलवार को उजागर हो गया। रिश्वत लेते हुए लिपिक की गिरफ्तारी के बाद उसे संरक्षण देने वाले इधर-उधर होने गए हैं। अपनी नौकरी बचाने के लिए वह आकाओं के यहां हाजिरी लगाने लगे हैं। उन्हें डर है कि आरोपी लिपिक पूछताछ में उनका नाम टीम को न बता दें। यदि ऐसा होता है तो टीम उन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। बुधवार को कार्यालय खुलने के बाद सीएमओ कार्यालय में यही चर्चा होती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed