फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cleanliness campaign in mathura

निरंकारी भक्तों के सेवाभाव के कायल हुए यात्री

Sat, 09 Jan 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 09 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
cleanliness campaign in mathura
ठिठुरते हाथों से पोंछा लगाते और ठंडे पानी से रेलवे स्टेशन की सफाई करते निरंकारी भक्तों ने यात्रियों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच लिया। इन लोगों केहाथों में झाडू़ और परात देख सभी चकित थे।
विज्ञापन


संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान’ के चौथे चरण में निरंकारी भक्तों ने सर्दी की परवाह किए बिना ही रेलवे स्टेशन पर श्रमदान किया। सीा भक्त जाति-धर्म पद-प्रतिष्ठा से परे सफाई कार्य में जुटे थे। फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी किशोर ‘स्वर्ण’ ने बताया कि ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान’ को निरंकारी भक्त मथुरा रेलवे जंक्शन सहित देश के 45 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अभियान का शुभारंभ एरिया मैनेजर एनपी सिंह और आगरा से आए संत निरंकारी सेवादल के क्षेत्रीय संचालक अजय यादव और निरंकारी मंडल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने झाडू़ लगाकर किया। इसके बाद सभी भक्त सफाई में जुट गए। सेवादल के शिक्षक मोहन सिंह ने सभी सेवादारों को प्रभु वंदना और प्रार्थना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में ही प्रसाद पब्लिक स्कूल की प्रबंधक माया दीक्षित, माधुरी अग्रवाल, वर्षा सिंह, एसके सारस्वत और उदय सिंह चौहान के नेतृत्व में छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता का संदेश दिया।


अभियान में भगवती प्रसाद, विनोद अरोड़ा, जितेन्द्र सिंह, एसके रावत, सुन्दर लाल, भरत, अशोक अरोड़ा, दयालु, योगेश, पवन प्रकाश, उमेश, किशनलाल, रमेश भारती आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed