फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cleaning will continue for 156 hours.

Mathura News: 156 घंटे तक लगातार चलेगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:38 AM IST
सार

कोसीकलां नगर पालिका परिषद ने 156 घंटे का महा सफाई अभियान शुरू किया। इस अभियान में जनभागीदारी और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 2 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Cleaning will continue for 156 hours.

विस्तार

कोसीकलां। नगर पालिका परिषद ने बृहस्पतिवार को 156 घंटे का महा सफाई अभियान शुरू किया। यह कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चल रहे सेवा पखवाड़ा पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने स्वास्थ्य निरीक्षक राजीव यादव, सभासदों और सफाई कर्मियों के साथ महा सफाई अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लोगों को स्वच्छता व श्रमदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान एक दिन, एक साथ, एक घंटा श्रमदान का संदेश देते हुए सभी ने सामूहिक रूप से महा सफाई अभियान में हिस्सा लिया।अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भी कोसीकलां अच्छे स्थान पर रहा है। 2 अक्तूबर तक नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम लोगों की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। जितने भी लोग इस अभियान में जुड़े हैं, उन सभी लोगों को 2 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed