फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clean drive in DIOS office

 डीआईओएस ऑफिस में चला सफाई अभियान

Mon, 27 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 27 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Clean drive in DIOS office
स्‍प्‍ुज्ञठ्र टथ्‍ीज्ञयज्ञन्‍
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में रविवार को छुट्टी होने के बावजूद कर्मचारी साफ-सफाई करते नजर आए। यह योगी सरकार की हनक ही थी कि अवकाश के बाद भी कार्यालय में सफाई अभियान चला। 
विज्ञापन


सूबे में योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के साथ ही सभी आला अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई थी। इसके बाद से सभी कार्यालयों में सफाई अभियान शुरू हो गया। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हनक साफ दिखाई दी।
विज्ञापन


अवकाश होने के बाद भी लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय की सफाई करने में लगे हुए थे। फाइलों से धूल हटाई जा रही थी। पान मसाला की पीक के दाग हटाए जा रहे थे। दीवारों पर रंगाई-पुताई हो रही थी। पुराने बेकार कागजों को निकाल कर अलग छांटा जा रहा था। अवकाश पर कर्मचारियों को काम करते देख लोगों में आश्चर्य था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed