फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Clash between two groups over buffalo, six people injured

UP: भैंस को लेकर दो पक्षों में हुआ संघर्ष...लाठी-डंडों से बोला हमला, छह लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Oct 2025 11:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 09 Oct 2025 11:16 PM IST
सार

चोरी हुई भैंस पर दावा जताने पर दो पक्षों में टकराव हो गया। लाठी-डंडों से हमला बोला गया। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Clash between two groups over buffalo, six people injured
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में सदर के माधोपुर में चोरी गई भैंस को पशु पालक ने खुद ही खोज निकाला। इसके बाद माधोपुर में खूंटे से बंधी भैंस पर दावा जताने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पशु पालक पर हमला बोल दिया। लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पशु पालक के भतीजे पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। संघर्ष में दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब 10 बजे की है। सदर बाजार के माधोपुर क्षेत्र में वेटेरिनरी विश्वविद्यालय का मैदान है। यहां आसपास के पशु पालक अपने पशुओं को चराते हैं। पशु पालक सर्वेश यादव ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त को उनकी दो भैंस इस मैदान से चोरी हो गई थीं। उन्होंने कोतवाली थाने में तहरीर दी मगर रिपोर्ट नहीं लिखी गई। वह खुद ही भैंसों की तलाश कर रहे थे। उन्हें पता चला कि मैदान सिंह के यहां चोरी गई भैंस बंधी हुई है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

इस पर वह माधोपुरा पहुंचे। उन्होंने भैंस को पहचान लिया। दावा जताया तो विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मैदान सिंह पक्ष के लोगों ने सर्वेश को लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने अपने भतीजों को बुलाया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके भतीजे विमल, विन्नू और गौरव को भी पीटकर घायल कर दिया। 

 
विज्ञापन

संघर्ष की सूचना पर कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे पक्ष ने पशु चराने के मुद्दे पर विवाद होना बताया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि झगड़े में एक पक्ष से चार तथा दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

मैदान पर पशु चराने का विवाद पुराना
माधोपुर के पास वेटेरिनरी विश्वविद्यालय का बड़ा भूखंड है। इस पर आसपास के लोग रोजाना अपने पशुओं को चराने आते हैं। माधोपुर के दूसरे वर्ग के लोग यहां पशु चराने का विरोध करते हैं। इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन से भी कई बार शिकायत कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed