फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clash between police and people in goverdhan

युवक की मौत के बाद गोवर्धन थाना घेरा, तोड़फोड़ और फायरिंग

Thu, 27 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/गोवर्धन
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/गोवर्धन Updated Thu, 27 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
clash between police and people in goverdhan
पुलिस की थर्ड डिग्री से युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिवारीजनों ने गोवर्धन थाने को कब्जा लिया और तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं भीड़ ने एसओ और सीओ सदर के साथ मारपीट भी की। जवाब में पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया। गोवर्धन पुलिस ने चार दिन पूर्व चोरी के शक में एक युवक को उठाया था। बुधवार को घर पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया इसीलिए उसकी मौत हुई। भीड़ में इतना आक्रोश था कि पुलिसकर्मी थाना छोड़ कर भाग गए। लोगों ने भी इधर-उधर भाग कर जान बचाई। यह थाना परिक्रमा मार्ग के पास है इसलिए बवाल  का असर परिक्रमा पर भी पड़ा। 
विज्ञापन

 
मरने वाला 22 वर्षीय महेन्द्र अडींग निवासा था। उसके पिता का नाम बुद्धा उर्फ भगवान सिंह है। थाने से छूटने के करीब एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिवारीजन और ग्रामीण पहले तो शव लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन फिर भीड़ शव लेकर गोवर्धन थाने की ओर मुड़ गई। देर शाम थाने पहुंचते ही भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मिले थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह यादव और सीओ सदर संजय सिंह के साथ मारपीट की। थाने में खड़ी पुलिस की गाड़ी समेत आठ-दस गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


थाने पर तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग से घबराए कस्बा के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। एकादशी पर परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालु भी अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। जिसको जहां जगह मिली, वह वहीं घुस गया। कुछ लोगों ने दुकानों के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। करीब एक घंटे तक चले बवाल के बाद एसपी सिटी शैलेश पांडेय भारी फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी राजेश कुमार भी स्थिति को संभालने के लिए गए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जाकर थाने पर मौजूद भीड़ से थाना खाली कराया। इसके बाद करीब नौ बजे सभी ग्रामीण अडींग पहुुंच गए और वहां मथुरा-गोवर्धन रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अडींग के लिए रवाना हो गए। एसएसपी राकेश सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है और मजिस्ट्रेटी जांच बिठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



होमगार्ड को चोट आई है। पुलिस की गाड़ी समेत अन्य गाड़ियों को तोड़ दिया गया है। फिलहाल राउंड लिया जा रहा है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- राजेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed