{"_id":"0dfa1b2292a61a3831ff1dac5b02c7c8","slug":"clash-between-people-and-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव: सैनिक और ग्रामीण आए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव: सैनिक और ग्रामीण आए आमने-सामने
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से हो रही बरसात से बालाजीपुरम कालोनी की पोखर ओवरफ्लो होने के बाद ग्रामीणों के जल निकासी के लिए नाली खुदवाने पर सैनिक और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। सेना के अधिकारियों ने नाली की खोदाई बंद करा दी तो ग्रामीण जल निकासी के लिए अड़ गए। इसे लेकर देर तक हंगामा हुआ।
बाद में कुछ संभ्रांत लोगों ने स्टेशन कमांडर, डीएम और अन्य अधिकारियों से वार्ता कर जल निकासी का इंतजाम कराने पर सहमति बनाई।
सेना के हेलीपैड इलाके की सैकड़ों एकड़ जमीन के बरसाती पानी की निकासी के लिए समुचित इंतजाम नहीं है। ज्यादातर पानी मोतीकुंज, चंदनवन, हनुमान नगर और बालाजीपुरम कालोनी में भर जाता है। तीन दिन से हो रही बरसात से हेलीपैड ग्राउंड बाउंड्री से सटी बालाजीपुरम की पोखर ओवरफ्लो हो गई और पानी घरों में घुस गया।
इससे निजात पाने को ग्राम प्रधान अशोक तोमर और सैकड़ों ग्रामीणों ने जेसीबी बुलाकर सेना क्षेत्र से होकर जल निकासी को नाली खुदवाना शुरू करा दिया। इस पर सैनिक आ गए और नाली खोदाई का काम बंद करा दिया। तभी अन्य ग्रामीण भी आ गए तो सेनाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीण और सेनाधिकारी अपनी-अपनी बात पर अड़े थे। सूचना पर हाईवे पुलिस भी पहुंच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मध्यस्थता कर बीच का रस्ता निकाला।