फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   civic

मथुरा-अलवर के बीच 2021 से चलेगी से चलेगी इंटरसिटी स्पेशल

Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
civic
मथुरा। रेलवे नए साल के पहले ही दिन यात्रियों को मथुरा-अलवर के बीच इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन चलाकर तोहफा देने जा रहा है। यह तीन माह के लिए आरक्षित टिकट पर चलाई जाएगी। इसके लिए लोगों ने रिजर्वेशन करवाना भी प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

मथुरा-अलवर के बीच एक जनवरी से चलने वाली यह ट्रेन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से सुबह 5:20 बजे अलवर के लिए रवाना होगी। इसके बाद इस ट्रेन का ठहराव गोवर्धन, डीग, ब्रजनगर, गोविन्द नगर, रामगढ़ पर होगा। यह ट्रेन 7:45 बजे अलवर पहुंचेगी। इसके बाद 8:40 बजे अलवर से चलकर 11:30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश ने बताया कि ट्रेन में आरक्षित टिकट पर ही यात्रा संभव होगी। स्टेशन प्रबंधक जेपी मीना ने बताया कि मथुरा अलवर के बीच स्पेशल इंटरसिटी ट्रेन 31 मार्च तक ही चलाई जाएगी। 11 डिब्बों की ट्रेन में 8 जी स्पेशल कोच, 2 एसएलआर और 1 स्लीपर कोच रहेगा। डीसीआई अमित भटनागर के अनुसार ट्रेन में यात्रा के लिए टिकट आरक्षण भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed