फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   civic

नए साल में ब्रजवासियों को मिलेगा जवाहर बाग के साथ 150 अन्य पार्कों का भी उपहार : श्रीकांत

Mon, 28 Dec 2020 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों के साथ जवाहर बाग का निरीक्षण किया - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। राजकीय उद्यान जवाहर बाग में हुये 15.93 करोड़ के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नये साल में ब्रजवासियों को यह शानदार उपहार मिलने जा रहा है। यह शहर का नया पिकनिक स्पॉट होगा। साथ ही ओपन थिएटर में होने वाले आयोजनों का आनंद भी लोग ले सकेंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नये साल में जवाहर बाग के साथ ही 150 अन्य छोटे-बड़े पार्क ब्रजवासियों को स्वच्छ हवा और आरोग्य की सौगात देंगे।
विज्ञापन

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को राजकीय उद्यान जवाहर बाग और वृंदावन कुंभ क्षेत्र का निरीक्षण किया। जवाहर बाग के निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह आम लोगों को सुविधा देने के लिये तैयार हो गया है। पूर्व सरकार में अवैध कब्जों के कारण जाना जाने वाला यह पार्क भाजपा सरकार में हुए कार्यों के बाद अब नये मथुरा-वृंदावन की नई पहचान होगा।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 153 एकड़ में फैला यह पार्क बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों हर वर्ग के लिये समय बिताने व स्वास्थ्य लाभ लेने का फ़ेवरिट डेस्टिनेशन होगा। यह जॉगिंग ट्रैक, मेडिटेशन एरिया, सूर्य नमस्कार प्वाइंट, नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका और पंच वाटिका से सुसज्जित है। इसमें 1 किमी का जॉगिंग ट्रैक है। बच्चों के लिये स्केटिंग एरिया है। ओपन जिम और झूले भी हैं। ओपन थिएटर व कैफेटेरिया होने से यहां सांस्कृतिक आयोजन व छोटे निजी कार्यक्रम भी हो सकते हैं। यहां फलदार व छायादार वृक्षों के बगीचे हैं। साथ ही सुंदर व औषधीय गुण वाले पौधे भी हैं। इस विशाल पार्क का टोटल बॉउंड्री एरिया 6.5 किमी बनाकर इसे सुरक्षित व संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि शहर में ज्यादातर पार्क जर्जर, बदहाल व अतिक्रमण के शिकार थे। भाजपा सरकार ने नए पार्क बनाने के साथ ही पुराने पार्कों में प्लांटेशन, बाउंड्री वाल बनाने, बेंच लगवाने का कार्य कर जीर्णोद्धार करवाया है। नये साल में मथुरा-वृंदावन में ब्रजवासियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 150 से अधिक पार्को का विकल्प उपलब्ध होगा। नगर निगम क्षेत्र में ऐसे करीब 120 पार्क मौजूद होंगे। इनमें 23 पार्कों का विकास अमृत योजना के तहत किया गया है। वहीं एमवीडीए के भी 37 पार्क आमजन के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें 5 पार्कों में ओपन जिम भी है। आने वाले समय में कई पार्कों में ओपन जिम की सुविधा होगी।

एक इंच जमीन पर भी न रहे अतिक्रमण
वृंदावन में कुम्भ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह दिव्य, भव्य के साथ सुरक्षित कुंभ भी होगा। ऊर्जा मंत्री ने संतों और संबंधित अधिकारियों के साथ जुगल घाट से देवरहा बाबा घाट तक घाटों के चिन्हीकरण और नए घाटों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने देवरहा बाबा स्थल पर स्थायी घाट व पंटून पुल का कार्य 31 जनवरी से पहले पूरा करने के निर्देश दिये। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि मथुरा-वृंदावन में एक इंच सरकारी जमीन पर भी अतिक्रमण न रहे। अतिक्रमण हटाकर वहां प्लांटेशन करें या पार्क बनायें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यमुना खादर में कुम्भ क्षेत्र को संरक्षित कर ग्रीन बेल्ट तैयार करें। कच्चे मार्ग द्वारा घाटों को जोड़ें। पर्यावरण संरक्षण के साथ श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed