{"_id":"5fe74f1c8ebc3e3c9114afd3","slug":"civic-mathura-news-agr473674185","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की नजरों में वृंदावन को स्वच्छ शहर बनाने में जुटा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की नजरों में वृंदावन को स्वच्छ शहर बनाने में जुटा नगर निगम
विज्ञापन
महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। नए साल पर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को मंदिरों की नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वृंदावन की सौगात देने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सफाई की दृष्टि से 250 कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार को महापौर ने निरीक्षण किया।
नए साल का जश्न मानने के लिए धर्मनगरी वृंदावन में भक्तों की भीड़ अब जुटने लगी है। ऐसे में वृंदावन की छवि देश-विदेश से आ रहे लोगों की नजर में स्वच्छ शहर की बने, इसकी रणनीति पर नगर निगम ने काम करना शुरू कर दिया है। इस कार्य के लिए नगर निगम एक निजी कंपनी की भी मदद ले रहा है। वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों को खास दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
एक सप्ताह अभियान के तहत काम करने की रणनीति बनाई गई है। शनिवार को नगर निगम की इसी व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए महापौर डॉ. मुकेश आर्य वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी के साथ वार्ड 69 और 70 की अनेक गलियों को देखा। बांकेबिहारी कॉलोनी, दुसायत मोहल्ला, मुख्य मार्ग, परशुराम मार्ग, विद्यापीठ चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष सिंह, जेई निर्माण अरुण कुमार, जेई जलकल कुंवरपाल, टेक्स प्रभारी श्रीगोपाल वशिष्ठ आदि साथ रहे।
विज्ञापन
घटिया निर्माण पर नाराज हुए महापौर
वृंदावन। हरिनिकुंज तिराहा के आसपास बन रही 260 मीटर लंबी डामर रोड की गुणवत्ता को लेकर महापौर ने नाराजगी जताई है। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश जेई निर्माण अरुण कुमार को दिए हैं। महापौर ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।