{"_id":"5fe74e678ebc3e3d51733d03","slug":"civic-mathura-news-agr473673015","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया और खनन माफिया को चिह्नित कर शीघ्र कार्रवाई करें: महाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया और खनन माफिया को चिह्नित कर शीघ्र कार्रवाई करें: महाना
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने उत्पाद प्रशिक्षण योजना प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 15 प्रशिक?
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों से संबंधित बैठक की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमाफिया और खनन माफिया को चिह्नित कर शीघ्र कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित किए गए कार्यों से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराएं।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं में जनप्रतिनिधियों से वार्ता करें और उनके क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का यथासंभव प्रयास करें। कहा कि वर्तमान सरकार में कोई भी भ्रष्टाचारी बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में कहा कि पहले से ही पूर्ण तैयारी कर ली जाए और टीका प्राप्त होते ही शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सांसद एवं विधायक निधि के हिसाब से संबंधित को अवगत कराए।
मंत्री ने लोक निर्माण भवन में एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत चयनित उत्पाद ठाकुर जी की पोशाक, प्लम्बर ट्रेड एवं सेनेटरी के उपकरण के साथ प्रमाणपत्र वितरण किए। 15 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र एवं टूल किट वितरित की। बैठक में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक गोवर्धन ठाकुर कारिन्दा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी सतीश कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।