फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   City Magistrate arrived to listen to the problems of farmers

Mathura News: किसानों की समस्या सुनने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate arrived to listen to the problems of farmers
मथुरा। प्रधान डाकघर में किसान नेता बैठे धरने पर उनसे वार्ता करे सिटी मजिस्ट्रेट। स्वयं - फोटो : mathura
मथुरा। प्रधान डाकघर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा है। यूनियन के पदाधिकारी डाकघर में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

भाकियू के धरना प्रदर्शन में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार किसान नेताओं से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने बताया कि डाकघर में आधार कार्ड के नाम पर रुपये की वसूली कर्मचारी करते हैं। उन्होंने कहा कि डाकघर में समाधान दिवस लगाया जाता है, जिसमें डाकघर के अधिकारी उनकी समस्याएं सुनते भी नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक प्रवर डाक अधीक्षक धरने पर नहीं आएंगे तब तक धरना निरंतर जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने बताया कि छाता उप डाकघर में फर्जी टिकट मामले में अभी तक अधिकारी इसकी जांच पूरी नहीं करा पाए हैं। जबकि प्रथम जांच में फर्जीवाड़ा सामने आ गया था। उधर, प्रवर डाक अधीक्षक विजेंद्र ने बताया कि किसानों की समस्याएं सुनकर जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा। सतीश चंद्र, हीरा सिंह चौधरी, सोनवीर सिंह तोमर, भुल्ली सिंह, रमेश चंद्र उपाध्याय, प्रदीप चौधरी, सुदेश प्रधान, राजेन्द्र फौजी, गिर्राज फौजी, योगेश फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed