फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   City bus operator beaten up for demanding fare, case registered

दबंगई: मथुरा में किराया मांगने पर सिटी बस के परिचालक की पिटाई, यात्रियों में फैली दहशत; मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Jan 2024 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jan 2024 08:59 AM IST
सार

सिटी बस में एक यात्री ने परिचालक को किराया देने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। यात्री ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। बस के अंदर घुसकर परिचालक की पिटाई की गई। 
 

विज्ञापन
City bus operator beaten up for demanding fare, case registered
स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस।  - फोटो : संवाद

विस्तार

वृंदावन नगर विकास विभाग की इलेक्ट्रिक सिटी बस में किराया को लेकर परिचालक और एक यात्री के बीच विवाद हो गया। यात्री ने रुक्मिणी विहार के गेट पर साथियों को बुलाकर परिचालक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने परिचालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिटी बस में परिचालक धर्मेंद्र सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी चौमुहां जनवरी को बरसाना से यात्रियों को लेकर वृंदावन आ रहा था। बरसाना से बैठे एक यात्री से जब परिचालक धर्मेंद्र ने किराया मांगा तो वह अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा। धमकी देते हुए छटीकरा पर उतर गया। उसके उतर जाने के बाद बस वृंदावन की ओर आ रही थी, तभी यात्री युवक साथियों को तीन-चार मोटरसाइकिलों पर बुला लाया और वह रुक्मिणी विहार गेट के पास रुकी बस में घुसकर परिचालक को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हथियारों से प्रहार कर घायल कर दिया। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। कुछ यात्री हिम्मत जुटाते हुए हमलावरों को रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन हमलावरों ने देख लेने की धमकी देने पर यात्री भी पीछे हो गए। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि इस मामले की जांच एसआई कंचन सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed