{"_id":"a82a5b215cefb466bb5ff7568f3422ea","slug":"citizens-of-jermany-enjoying-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी भक्त निहारते रहे कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी भक्त निहारते रहे कलश यात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के तत्वावधान में मां चामुंडा देवी मंदिर पर आयोजित रात्रि जागरण से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों के बीच श्रीगणेश जी की झांकी, गिर्राजजी और भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के साथ सैकड़ों युवक ध्वज लिए चल रहे थे। परंपरागत वेशभूषा में सजी महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर पथ संचलन कर रही थीं।
शोभायात्रा चौक बाजार से प्रारंभ होकर मंडी रामदास, डीगगेट, मसानी चौराहा, आकाशवाणी, गायत्री तपोभूमि होते हुए वृंदावन रोड स्थित मां चामुंडा देवी के दरबार में संपन्न हुई। मार्ग में आरती और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमित शर्मा भारद्वाज, शशांक पाठक, प्रतीक शर्मा, मोहित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रोहित शर्मा आदि साथ थे।
विज्ञापन
विदेशी भक्त निहारते रहे कलश यात्रा
सिर पर कलश लिए महिलाएं, युवकों के हाथों में ध्वज और बैंड बाजों की स्वर लहरी पर थिरकते लोगों को देख विदेशी भी अवाक रह गए। जब ये शोभायात्रा मार्ग से गुजर रही थी तो जर्मनी के पर्यटकों का एक दल बस में सवार होकर गुजर रहा था। इस दृश्य को देख विदेशी इस कदर प्रभावित हुए कि वो इस सीन को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बस से उतर आए। इधर अतिथि देवो भव को साकार करते हुए शोभायात्रा आयोजकों ने विदेशियों को पटुका ओढ़ाया।