फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Church bells rang at midnight, Lord Jesus was born

Mathura News: मध्य रात्रि बज उठीं चर्च की घंटियां, जन्मे प्रभु यीशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Church bells rang at midnight, Lord Jesus was born
मथुरा। रात ठीक 11 बजे प्रार्थना आरंभ हुई। ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना में एकत्रित हुए। 12 बजते ही चर्च में घंटियां बज उठीं। जो प्रभु यीशु मसीह के आने का संकेत दे रही थीं। उनके आगमन के साथ ही चर्च में मैरी क्रिसमस गूंज उठा। उनके स्वागत के लिए चर्च को आकर्षक रूप से सजाया गया।
विज्ञापन


क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ईसाई समुदाय में बड़ा जोश और उमंग का माहौल दिखा। खुशनुमा वातावरण में प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी को मनाने के लिए तैयारी में जुटे रहे। आगरा मंडल के डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट रेव्ह पंकज इंद्रजीत ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मध्य रात्रि को हुआ। उनके जन्म की खुशी सोमवार को क्रिसमस डे बड़ा दिन के रूप में मनाई जाएगी। प्रभु यीशु मसीह के आगमन के लिए गिरिजाघरों को सजाया गया है। सभी गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


सद्भावना फाउंडेशन के अध्यक्ष व सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष दयाल ने समस्त देशवासियों को क्रिसमस के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि सभी समुदायों के लोगों में सद्भाव कायम रहे और देश में अमन-चैन बना रहे। चर्च के कोषाध्यक्ष एन नेथन, राकेश मसीह और हिमांशु सिंह ने बताया कि मध्य रात्रि में चर्च में घंटियां बज उठीं। सोमवार सुबह 9:30 बजे सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना की जाएगी। प्रार्थना सभा के उपरांत प्रभु के प्रसाद के रूप में केक काटा जाएगा। लोग एक-दूसरे से मिलकर बधाई देंगे और खुशियों की कामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed