{"_id":"66b238040413e6f8f20ec9b8","slug":"chowki-in-charge-and-woman-constable-suspended-for-girl-went-missing-from-police-surveillance-in-mathura-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: छह महीने बाद पुलिस ने बरामद की युवती, पुलिस के सामने ही हो गई गायब; चौकी प्रभारी सहित दो पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: छह महीने बाद पुलिस ने बरामद की युवती, पुलिस के सामने ही हो गई गायब; चौकी प्रभारी सहित दो पर गिरी गाज
Tue, 06 Aug 2024 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:19 PM IST
सार
मथुरा में छह महीने बाद पुलिस ने बरामद युवती को बरामद किया। पुलिस के सामने ही फिर गायब हो गई। चौकी प्रभारी और महिला सिपाही निलंबित किए गए।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने छह महीने बाद एक लापता युवती को बरामद किया। कुछ ही घंटों बाद वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फिर से भाग निकली। एसएसपी ने लापरवाही पर चौकी प्रभारी और एक महिला सिपाही को निलंबित किया है।
विज्ञापन
मामला राया थाना क्षेत्र के अनोड़ा चौकी का है। यहां चौकी प्रभारी विजय सिंह यादव और एक महिला सिपाही पूनम को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों पर कार्य में लापरवाही का आरोप है। दरअसल, हाईवे थाना क्षेत्र का एक युवक राया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को करीब छह माह पहले बहला-फुसलाकर ले गया था। युवती के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने 26 जुलाई को युवती को बरामद किया था। तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में महिला कांस्टेबल पूनम की ड्यूटी लगाई गई थी। 27 जुलाई को युवती पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल से भाग गई थी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन