{"_id":"5db9d07c8ebc3e013202b590","slug":"chori-mathura-news-agr412864577","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बंद घरों से 30 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बंद घरों से 30 लाख की चोरी
विज्ञापन
राधापुरम में मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे किनारे की पॉश कॉलोनी राधापुरम में तीन बंद मकानों से चोरों ने ताले तोड़कर करीब तीस लाख का माल पार कर दिया। जब दो लोग वापस आए तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। वहीं तीसरे मकान के मालिक अभी विदेश में हैं। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
थाना हाईवे की राधापुरम कालोनी-सी-101 निवासी रनवीर सिंह का गांव राया थाना क्षेत्र के गांव नगला हरि है। वह गोवर्धन पूजा के चलते अपने गांव गए थे। बुधवार को घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। रनवीर सिंह ने बताया कि ढाई लाख रुपये की नकदी, 16 लाख रुपये के जेवरात, डेढ़ किलो चांदी चोरी हुई है। चोरों ने रनवीर के मकान के ही दूसरे हिस्से में रह रहे कोटा (राजस्थान) निवासी मधुकर शर्मा के घर में घुस कर तीन लाख रुपये की नकदी और ढाई लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए।
उनकी पत्नी विनीता ने मामले की जानकारी दी। इसके अलावा चोरों ने कोठी डी-41 में वृंदावन बिहारी इस समय दुबई गए हैं। उनके मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि उनके वापस आने पर ही चोरी की सही जानकारी होगी। पड़ोसियों की माने तो यहां भी लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हुए होंगे। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि रनवीर की तहरीर आई है। दो मकान स्वामी के मकान आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
तीनों मकान में एक ही चोर ने बनाया निशाना
फोरेंसिक टीम ने तीनों मकानों से तथ्य जुटाए इस दौरान उन्हे एक ही फुटमार्क मिले। इससे यह साफ हो गया कि तीनों मकानों में एक ही चोर ने हाथ साफ किया है। अगर कोई दूसरा या तीसरा चोर भी होगा तो वह अंदर नहीं घुसा। इतना जरूर है कि चोरों को यह पता होगा कि तीन मकान स्वामी बाहर गए हैं। तभी यह वारदात को अंजाम दिया गया।