फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chor

Mathura News: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
chor
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस से मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके कब्जे से नकदी, हथियार और बाइक बरामद हुई है। मथुरा में वारदात करने के बाद यह मेवात में शरण लेता था। मामला शांत होने के बाद फिर वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को सूचना मिली कि अंतरराज्यीय चोर शेरगढ़ में है। एसएसपी ने तत्काल शेरगढ़ एसओ सोनू कुमार और पुलिस टीम को लगाया। पुलिस ने शातिर को घेर लिया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने गोली चलाई तो शातिर की टांग में लगी। घायल अंतरराज्यीय चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में असरू निवासी ग्राम जंघावली, शेरगढ़ घायल हुआ है। इसके कब्जे 1 तमंचा, 2 कारतूस, 3200 रुपये और बाइक बरामद की है। सीओ छाता ने बताया कि मूलरूप से ग्राम जंघावली, शेरगढ़ का रहने वाला है। शातिर किस्म का अपराधी असरु 5 साल से चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी, छिनैती की घटनाएं करने के बाद हरियाणा के नूहं (मेवात) में शरण ले लेता है। हरियाणा में घटना करके मथुरा में वापस आ जाता है। जनपद के कई थानों में पूर्व में घटनाएं कर चुका है। वारदात करने के बाद तुरंत भाग जाता है। इस पर मथुरा में करीब नौ मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed