{"_id":"6178573abecf7c75ec5b6ed0","slug":"chitra-bharati-national-film-festival-to-be-held-in-bhopal-next-year-mathura-news-mtr507654339","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में अगले साल आयोजित होगा चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में अगले साल आयोजित होगा चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय चित्र साधना का प्रतिष्ठित चित्र भारती फिल्मोत्सव- 2022(सीबीएफएफ) का आयोजन वर्ष 2022 में 18 से 20 फरवरी तक भोपाल में होगा। राष्ट्रीय स्तर के इस का यह चौथा संस्करण होगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने जा रहे तीन दिवसीय समारोह में देशभर के प्रख्यात फिल्मकार और कलाकार जुटेंगे, जो फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आने की इच्छुक नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे। इसमें सहभागिता के लिए ब्रजप्रांत में रहने वाले लघु फिल्म निर्माताओं से भी आग्रह किया गया है। आयोजन समिति का अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी को बनाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ सोनी समिति के सचिव हैं।
संघ के विभाग कार्यालय केशव भवन पर इस फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन करते हुए ब्रजप्रांत के सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि इस फिल्मोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में फिल्मों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीबीएफएफ छह साल बाद प्रदेश की धरती पर लौट रहा है।
इसकी शुरुआत 2016 में इंदौर से हुई थी। तब वहां मधुर भंडारकर, राजपाल यादव, मनोज तिवारी और केवी विजयेंद्र जैसी हस्तियों ने प्रतिभागियों और दर्शकों के साथ अपने अनुभव साझा किए थे। सीबीएफएफ का प्रत्येक संस्करण सामाजिक और राष्ट्रीय प्रासंगिकता के विषयों पर प्रविष्टियां आमंत्रित करता है। फिल्म उत्सव में सहभागी होने के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।