फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children and adults are falling sick during the rainy season

Mathura News: बारिश के मौसम में बच्चों से लेकर बड़े तक हो रहे बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children and adults are falling sick during the rainy season
मथुरा। उमस भरी गर्मी और बारिश से बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जिन बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उन पर संक्रमण का असर ज्यादा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन बताते हैं कि पेट खराब, जुखाम, खांसी, बुखार और गला खराब का मुख्य कारण वायरल संक्रमण है। बताया कि सामान्यत बैक्टीरिया और वायरस द्वारा शरीर में होने वाले संक्रमण पर प्रतिरक्षा पद्धति द्वारा नियंत्रण रखा जाता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता अगर कम हो तो जीवाणु तेजी से पनपते हैं और बीमारियां फैलाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बारिश के इस मौसम में वायरल के साथ ही पेट संबंधी स्वास्थ्य समस्या भी लोगों को शिकार बना रही है। डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि बारिश में भीगने से भी काफी संख्या में लोग बीमार पड़े हैं। बुधवार को ओपीडी में काफी संख्या में मरीज आए, सभी को उपचार दिया गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी 1240 रही। इसमें 560 से अधिक वायरल के मरीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाने में ये भी करें शामिल

- अपनी डाइट में प्रोबायोटिक जैसे दही, लस्सी आदि को शामिल करें, सब्जियों में अदरक, लहसुन व हल्दी का प्रयोग जरूर करें, हरी सब्जी का इस मौसम में सेवन न करें व फिल्टर या फिर उबला हुआ पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed