फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Child saint Abhinav Arora face misbehave during Lathmar Holi of Barsana

Mathura: बरसाना की लठामार होली देखने पहुंचे बाल संत अभिनव अरोड़ा, ब्रजवासियों का झेलना पड़ा गुस्सा; लगाई फटकार

Wed, 12 Mar 2025 09:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Mar 2025 09:39 PM IST
सार

बाल संत अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लठामार होली के दाैरान बाल संत अभिनव अरोड़ा को फटकार लगाई जा रही है। 

विज्ञापन
Child saint Abhinav Arora face misbehave during Lathmar Holi of Barsana
अभिनव अरोड़ा - फोटो : एएनआई

विस्तार

बाल संत के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोग वीडियो क्रिएटर अभिनव अरोड़ा को भला-बुरा कह रहे हैं। यह वीडियो बरसाना की लठामार होली का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में अभिनव होली के रंग में पूरी तरह सराबोर हैं, कुछ ही देर बाद स्थानीय लोग उन्हें वहां से जाने के लिए कहते हैं। वीडियो को देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे लोग उन्हें मौके से भगाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में आवाज आ रही हैं, चल यहां से। तुम पर और कुछ काम नहीं है। इस होली का स्वरूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन


अभिनव ने गत वर्ष भी लठामार होली के दौरान प्रिया कुंड पर हुरियारों जैसा वेष बनाया था। तब भी मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया था, इसके बाद अभिनव ने पगड़ी आदि हटाए थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे अभिनव अरोड़ा के साथ गलत व्यवहार बता रहे हैं, तो कुछ इसे बरसाने की परंपराओं से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर वीडियो कहां का है, और अभिनव को वहां से भगाने के पीछे की असली वजह क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed