फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chief Minister's statement aroused hope among Yamuna devotees

Mathura News: मुख्यमंत्री के बयान ने यमुना भक्तों में जगाई आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's statement aroused hope among Yamuna devotees
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यमुना के प्रदूषण को दूर करने संबंधी बयान को लेकर यमुना भक्तों में उम्मीद की किरण जगी है। हालांकि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी उन्होंने सरकारी तंत्र के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन





प्रबुद्धजन सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के विभिन्न मुद्दों पर बात की तो यमुना को लेकर विशेष तौर पर कहा कि यमुना की गंदगी को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा मैया के बाद अब यमुना मैया की बारी है. सीएम के इस बयान पर विश्व धर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना शुद्धिकरण को लेकर सीएम का बयान महत्वपूर्ण तो है लेकिन हकीकत ये है कि नमामि गंगे के तहत यमुना शुद्धिकरण के लिए आए 1500 करोड़ रुपये नालों की सफाई में बहा दिए गए।
विज्ञापन


हथिनीकुंड के आगे शुद्ध जल नहीं है, बल्कि हरियाणा-दिल्ली का मलमूत्र ही संगम तक जा रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना सफाई के नाम पर सरकारी धन हड़प लिया जाता है। जबकि एक भी नाला टैप नहीं हुआ। उन्होंने यमुना की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करने की मांग की। इस दौरान नरेंद्र एम चतुर्वेदी, राजीव पाठक, सोनू पंडित, सौरभ खंडेलवाल और राजू चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





यमुना में गिर रहा 360 एमएलडी प्रदूषित जल



संजय हरियाणा ने कहा है कि यमुना जल तो अमृत हैं, इसमें प्रदूषण नहीं है। उसे ट्रीटमेंट करने की जरूरत नहीं, बल्कि हकीकत यह है कि यमुना जल आ ही नहीं रहा। सरकार के पास नालों के जल को अन्यत्र ले जाने की कोई ठोस योजना नहीं है। जनपद में सभी नाले 360 एमएलडी प्रदूषित जल रोज यमुना में उड़ेलते हैं, जबकि सरकार अभी 100 एमएलडी के ट्रीटमेंट पर ही कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed