फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chief Minister should declare remunerative price of sugarcane: Rajpal

गन्ने का लाभकारी मूल्य मुख्यमंत्री करें घोषित : राजपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister should declare remunerative price of sugarcane: Rajpal
मथुरा। रालोद अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के निर्देश पर किसान अभियान संदेश को सभी बड़ी तादात में किसान, किसान संदेश पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजेंगे। यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक उत्तर प्रदेश की सरकार गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं करती। साथ ही निराश्रित पशुओं से छुटकारा नहीं दिलाती।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने कहा कि सैकड़ों किसानों ने पत्र लिखकर सरकार को अपनी पीड़ा बताई। किसानों की दुर्दशा हो रही है। फसल और नस्लों की रक्षा के लिए किसान आत्महत्या के कगार पर पहुंच गया है। एक तरफ फसलों को निराश्रित पशु निगल रहे हैं, उनकी रक्षा के लिए किसान अपने खेत पर जाता है तो उसको मौत के घाट उतार दे रहे हैं। दूसरी तरफ गन्ने के दाम और भुगतान के लिए किसान खून के आंसू रो रहा है।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि किसान विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में दमदारी के साथ सब लोग एक हैं। रालोद किसानों के साथ चलकर इस अभियान को सफल बनाएगी और किसान विरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बलवीर सिंह, दर्याब सिंह, पूरन प्रधान, सुभाष पहलवान, गुड्डू, महाराज सिंह, सुरेंद्र चौधरी, गौरव तोमर, नीरज ठाकुर, राजेंद्र सिंह जाटव, मो. वसीम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed