फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chief Minister Adityanath Yogi will come

योगी के आने की भनक से सज रहा गोकुल बैराज

Wed, 05 Feb 2020 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Adityanath Yogi will come
मथुरा। जल निगम की कई योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के मथुरा आने की भनक से जल निगम पसीने-पसीने है। अधिकारियों ने चल रही सभी योजनाओं के कार्यों को समय से पूरा करने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है तथा विशेष रूप से गोकुल बैराज को संजाना-संवारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ब्रज वासियों की प्यास बुझाने के लिए निगम द्वारा करोड़ों रुपये की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसमें नमामि गंगे से संबंधित भी कई योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा लगातार ली जा रही है। योजनाओं का उद्घाटन करने के लिए वह मथुरा आ सकते हैं। इसकी जानकारी निगम अधिकारियों को दी गई है। इस जानकारी के मिलते ही जल निगम योजनाओं को समय से पूर्ण करने में जुट गया है।
विज्ञापन

उसके द्वारा मुख्य रूप से महानगर में पाइप लाइन तथा सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा गोकुल बैराज से सप्लाई होने वाले गंगाजल आदि का भी मुख्यमंत्री द्वारा निरीक्षण किया जा सकता है। इसे लेकर जल निगम ने गोकुल बैराज की रंगाई-पुताई प्रारंभ कर दी है। बैराज का रखरखाव को भी जल निगम ने ठीक से करना प्रारंभ कर दिया है। जहां से जहां से बैराज की दीवारों की मरम्मत होनी थी उसको कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकुल बैराज की हो रही रंगाई-पुताई
प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कभी भी बैराज तथा जल निगम की योजनाओं का उद्घाटन करने के लिए आ सकते हैं। इसके लिए सभी योजनाओं को समय से पूर्ण करने की कोशिश की जा रही है तथा गोकुल बैराज की भी रंगाई-पुताई कराई जा रही है।
- आरपी यादव, परियोजना अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed