फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chicken pox outbreak in the village ternary

गांव तेहरा में चिकनपॉक्स का प्रकोप

Fri, 13 May 2016 10:51 PM IST
मथुरा अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chicken pox outbreak in the village ternary
गांव तेहरा में चिकनपॉक्स का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
गांव तेहरा में चिकन पॉक्स का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तीन लोगों को चिकनपॉक्स होने से ग्रामीण भयभीत हैं। सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

पिछले कई दिन से वृंदावन के समीपवर्ती गांव तेहरा में चिकनपॉक्स ने गांव के दर्जन भर बच्चों और बड़ों को अपनी चपेट में ले लिया है। गांव में कई परिवार तो ऐसे हैं, जहां पर लगभग सभी को इस बीमारी ने घेर लिया है। शुक्रवार को बांके लाल की (10) वर्षीय बेटी नजराना, पूजा पुत्री चंद्रपाल (12), मनीष पुत्र रामगोपाल, दीपा पुत्री अनिल (8)  को भी चिकनपाक्स ने अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों  ने कहा कि सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने गांव का दौरा नहीं किया। सुबह आशा कार्यकत्री जरूर गांव में आईं और बीमार बच्चों के नाम लिखकर ले गईं। स्थानीय निवासी महावीर सिंह ने कहा कि गांव में संक्रामक रोग फैल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं  दे रहा। 
विज्ञापन


6 हजार की आबादी के लिए 1 सफाई कर्मी
गांव तहरा में जगह-जगह गंदगी है। सड़कों से लेकर गलियों तक कूढ़े के अंबार लगे हैं। नालियों में गंदा पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। छह हजार की आबादी वाले गांव में मात्र  एक सफाई कर्मचारी की तैनाती है। गांव निवासी ललित, महेश, विनोद ने कहा कि गांव में पिछले काफी समय से सफाई अभियान नहीं चलाये जाने से गांव में बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा नगर में चिकन पाक्स 
वृंदावन। गांव तेहरा के बाद वृंदावन के गौरा नगर कालोनी में भी चिकनपाक्स के दो केस सामने आए हैं। सियाराम की पांच वर्षीय पुत्री रजनी, विवेक शर्मा परिवार भी चिकनपाक्स की चपेट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed