फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chhawni election

छावनी चुनाव संपन्न, नतीजे आज

Mon, 12 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 12 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
chhawni election
छावनी परिषद सिविल एरिया कमेटी के चुनाव में 64.45 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 11,723 मतदाताओं में से 7,556 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें फर्जी वोटिंग, पहचान पत्र आदि को लेकर कई बार नोकझाेंक भी हुई। पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले शांत कराए।
विज्ञापन


छावनी परिषद सामान्य निर्वाचन में सात वार्ड के लिए रविवार को मतदान किया गया। इसमें 26 प्रत्याशी मैदान में थे। चंदनवन कालोनी वाले वार्ड सात को रिजर्व रखा गया। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। 11,723 मतदान वाले इस चुनाव में चंदनवन पब्लिक स्कूल के तीन बूथों पर 2,429 वोट में से 1,586 वोट डाले गए, वहीं सेक्रेट हार्ट स्कूल में 2,017 में 1,295 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह सदर बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन के 889, आर्मी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के पोलिंग स्टेशन पर 1,972, कैंट बोर्ड के वेटरिनरी विवि स्थित प्राइमरी स्कूल में 1,116, आर्मी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड के पोलिंग स्टेशन के 1,585 वोटों में 64.45 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर को कई मतदान स्थलोें पर लाइन भी लगी रही। शाम पांच बजते ही नोडल अधिकारी एडीएम वित्त धीरेंद्र सचान और एसपी क्राइम अशोक कुमार रॉय ने सभी ईवीएम को छावनी परिषद कार्यालय में जमा करा दिया। मतदान के दौरान दिनभर मजिस्ट्रेट निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

----
आज कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना
मथुरा। छावनी परिषद के  मतदान के बाद सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा में मतगणना की जाएगी। छावनी परिषद कार्यालय में होने वाली मतगणना के लिए छह थानों का पुलिस बल तैनात रहेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सुबह 10 बजे से पहले ही परिणाम सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed