फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chhath Maiya songs resounded at Mathura Junction and Cantonment Station.

Mathura News: मथुरा जंक्शन और छावनी स्टेशन पर गूंजे छठ मैया के गीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Chhath Maiya songs resounded at Mathura Junction and Cantonment Station.
मथुरा। रेलवे ने इस बार छठ महापर्व में अपने घर लौटने वाले पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को खुशनुमा माहौल देने के लिए स्टेशनों के साउंड सिस्टम पर छठ मैया के गीतों का प्रसारण शुरू किया है। इस अनूठी पहल से यात्री प्रसन्न नजर आए।
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन, मथुरा छावनी सहित आगरा मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर छठ पर्व पर गाए जाने वाले गीत मंगीला हम वरदान हे गंगा मइया, छठी माई के करब हम वरतिया काँच ही बाँस के बहंगिया, केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव पहिले पहिल हम कईनी छठ के बरतिया, पटना के घाट पर हमहूँ अरगिया देहब हे छठी मैया...के गीत गूंज रहे हैं। जो न केवल यात्रियों के मन को छूने वाला अनुभव बन रहा है, बल्कि उन्हें बिहार की सोंधी संस्कृति से भी जोड़ रहा है।हर साल छठ पूजा के दौरान लाखों की संख्या में बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में लोग अपने घरों की ओर लौटते हैं।
विज्ञापन

अपने परिवार संग छठ पूजा मनाने जाने वाले लोगों के लिए इस वर्ष भारतीय रेल ने 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनों तथा सैकड़ों नियमित ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को उनके घर शहर पहुंचने का जिम्मा लिया है। लेकिन स्टेशनों पर स्टेशन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ के गीतों के साथ यात्रियों का स्वागत शायद पहली बार हो रहा है। प्लेटफॉर्मों पर गूंजते छठ मइया के गीतों और यात्रियों के उत्साह ने माहौल को भक्तिमय बना दिया है। छठ घाटों की ओर जाने वाली महिलाएं समूह में छठ के गीत गाते चलती हैं और छठी मैया से अपने, परिवार, समाज और देश के लिए आशीष मांगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed