फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chhata Sugar Mill Movement Becomes a Mass Movement

Mathura News: छाता चीनी मिल आंदोलन बना जनांदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chhata Sugar Mill Movement Becomes a Mass Movement
छाता। छाता शुगर मिल को पुनः चालू कराने और प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट के विरोध में पूर्व सैनिकों व किसानों द्वारा चलाया जा रहा धरना व्यापक जनांदोलन का रूप ले चुका है। रविवार को छाता छत्र वन धाम के बैनर तले सभी 36 बिरादरियों के लोग, व्यापारी, मजदूर और बड़ी संख्या में मातृशक्ति प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रांतिकारी संत स्वामी सच्चिदानंद महाराज और छाता की क्षेत्रीय सरदारी के नेतृत्व में यहां से एक विशाल एकता मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

यह मार्च शुगर मिल स्थित धरना स्थल पर पहुंचा। पैदल मार्च के दौरान कस्बे में अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। इसके बाद गांव बिखरारी, खैरार किसान पहुंचे। जगह-जगह कस्बा वासियों ने आंदोलनकारियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा, दो दिन पूर्व धरने को आघात पहुंचाने की नीयत से मुझ पर हमला किया गया था। उस पूरे षड्यंत्र के बावजूद मैं मंच छोड़कर केवल इसलिए हट गया ताकि आंदोलन की मर्यादा और शांति भंग न हो। लेकिन आज मैं सत्ता के मद में चूर तानाशाहों से कहना चाहता हूं कि आपकी तानाशाही अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी। हमारे किसान और जवानों की इस अभेद्य एकता को कोई नहीं तोड़ सकता।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजपाल सिंह उर्फ झब्बो, जगपाल चौधरी, दिगंबर चौधरी, भोला मेंबर, अमर सिंह और पदम फौजी सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार रखे। दिनभर चले इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान पूरा धरना परिसर और आसपास का क्षेत्र जय जवान, जय किसान के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा। इस दौरान कर्मयोगी ललित कुमार सूबेदार, किशन सिंह आर्य, जबर सिंह प्रधान,जसवंत प्रधान, बाबा गोपाल दास, त्रिलोकी मेंबर समेत किसान और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed