Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chetan Kumar Wins Multiple Medals in Butterfly Event

Mathura News: बटरफ्लाई स्पर्धा में चेतन कुमार ने जीते कई पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Chetan Kumar Wins Multiple Medals in Butterfly Event
आगरा जोन की अंतर जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पुलिसकर्मी।
मथुरा। पुलिस विभाग की 18वीं अंतर जनपदीय क्रॉस कंट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में हुआ। गणेसरा स्थित तरणताल में हुई तैराकी में मथुरा, आगरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़ के पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। मथुरा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन एएसपी जयविंद गुप्ता ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि तैराकी की स्पर्धा में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में चेतन कुमार (मथुरा) प्रथम तथा मुख्य आरक्षी संजय सिंह (फिरोजाबाद) द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बटरफ्लाई में चेतन (मथुरा) ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया जबकि रविंद्र कुमार (मैनपुरी) द्वितीय रहे। वहीं 25 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में मुख्य आरक्षी संजय सिंह (फिरोजाबाद) प्रथम और मुख्य आरक्षी दीपक कुमार (मैनपुरी) द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 मीटर फ्री स्टाइल में मुख्य आरक्षी विवेक कुमार (अलीगढ़) ने प्रथम तथा सुनील कुमार (एटा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल में रविंद्र सिंह (मैनपुरी) विजेता रहे, जबकि ओमवीर सिंह (मथुरा) दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर फ्री स्टाइल में मथुरा के राजवीर सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि एटा के प्रकाश चंद द्वितीय रहे। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में चेतन (मथुरा) प्रथम और प्रकाश गौतम (एटा) द्वितीय स्थान पर रहे।

100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में मनोज शर्मा (मैनपुरी) ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि बादल (कासगंज) दूसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में चेतन (मथुरा) प्रथम तथा मुख्य आरक्षी विवेक कुमार (अलीगढ़) द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बैकस्ट्रोक में मुख्य आरक्षी विजय कुमार (आगरा) ने प्रथम और कुलदीप कुमार (मथुरा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान एसआई वीरपाल सिंह, विजय चौहान, पीटीआई हरविदर सिंह, पीटीआई पुष्पेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed