{"_id":"ffb2ef1acd814311ed048d60b28d7761","slug":"cheque-for-wife-of-jeevan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन की पत्नी को दिया पांच लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन की पत्नी को दिया पांच लाख का चेक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जतीपुरा में 10 दिन पहले कुएं में गिर कर जान गंवाने वाले युवक जीवन के परिवारीजनों को तहसीलदार ने पांच लाख रुपये राहत राशि का चेक प्रदान किया।
आठ फरवरी को बैंडवाले से झगडे़ की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों से डरकर जीवन अंधेरी गली में भागने के दौरान कु एंमें गिर गया था और उसकी मौत हो गई। गांववासियों और परिवारीजनों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगाया।
प्रशासन ने 10 लाख रुपये राहत राशि और पट्टा आवंटन सहित आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन दिया तब मामला शांत हो सका था।
गुरुवार शाम तहसीलदार गोवर्धन बृजपाल सिंह यादव और थानाध्यक्ष गोवर्धन ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर जीवन की पत्नी पूजा को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये की राहत राशि का चेक प्रदान किया।
तहसीलदार ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद मिलने पर वह राशि शीघ्र पीड़िता को प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अजय यादव, कानूनगो बृजभूषण अवस्थी उपस्थित थे।