फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chennai Rajdhani's engine malfunctioned

Mathura News: चेन्नई राजधानी के इंजन में आई खराबी, आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chennai Rajdhani's engine malfunctioned
मथुरा। हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई सेंट्रल जा रही ट्रेन संख्या 12434 चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में शुक्रवार शाम 5:30 बजे खराबी आ गई। इससे ट्रेन करीब आधे घंटे तक जंक्शन की मेन लाइन पर खड़ी रही। वहीं, देर रात मेन लाइन पर मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। इससे मालगाड़ी का इंजन आगे बढ़ गया। डिब्बे पीछे ही खड़े रह गए।
विज्ञापन



घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से निकली चेन्नई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन के इंजन में फाॅल्ट हो गया। ट्रेन जंक्शन की मेन लाइन पर खड़ी हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फाॅल्ट को सही किया। इसके बाद ट्रेन आगे गंतव्य के लिए रवाना हुई। फाॅल्ट के दौरान मेन लाइन पर आधे घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। मेन लाइन से होकर गुजरने वाले ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। उस दौरान मेन लाइन से होकर जाने वाली सभी ट्रेनों को एक नंबर प्लेटफार्म से होकर निकाला गया। फाॅल्ट के चलते चेन्नई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ से दो घंटे की देरी से आगे के स्टेशनों पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात जंक्शन की मेन लाइन पर टूटी मालगाड़ी की कपलिंग


जंक्शन की मेन लाइन पर ही शुक्रवार रात अलवर से आगरा की तरफ जा रही मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। मालगाड़ी का इंजन कई मीटर आगे निकल गया। जबकि मालगाड़ी के डिब्बे पीछे ही रह गए। इस बात की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी की कपलिंग सही की।

इसके बाद मालगाड़ी को आगरा की तरफ रवाना किया गया। इस काम को पूरा करने में तकनीकी टीम को करीब 20 मिनट का समय लगा। इस दौरान मेन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से होकर निकाला गया।



चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फाॅल्ट होने की वजह से ट्रेन को जंक्शन की मेन लाइन पर रोका गया था। शाम 6 बजे फाॅल्ट सही करने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। देर रात मेन लाइन पर ही मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई थी। कपलिंग को सही कर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

-संजीव कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक, मथुरा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed