फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cheking ke naam par abhadrata

चेकिंग के नाम पर अभद्रता का आरोप, लोग परेशान

Mon, 11 Nov 2019 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
cheking ke naam par abhadrata
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। गोविंदनगर के लोगों ने चेकिंग के नाम पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां सुरक्षा में जुटे सुरक्षाकर्मी ही जांच के दौरान अभद्र भाषा का उपयोग कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इससे लोग परेशान हो चुके हैं। उन्होंने आला अफसरों से मामले की शिकायत करने के साथ ही समस्या के निदान के लिए गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा त्रिस्तरीय है। क्षेत्र में आसपास कई स्थानों पर चेकपोस्ट बनी हुई हैं। आरोप है कि इन पर तैनात सुरक्षाकर्मी गोविंदनगर की कॉलोनी के लोग से जांच के नाम पर अभद्रता करते हैं। स्थानीय निवासी मनोज सक्सेना, जितेंद्र अग्रवाल, प्रेम वर्मा, डीके गोयल, राजा गुप्ता, आनंद राठी और आलोक गोयल का कहना है कि थाना गोविंदनगर के सामने बनी पोस्ट के सुरक्षाकर्मी जांच के दौरान अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

साथ ही तरह तरह के बेतुके सवाल पूछते हैं। अगर किसी कारण घर आने में देर हो जाए तो बेवजह परेशान किया जाता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही यह अभद्रता नहीं रुकी तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार को चेकपोस्ट पर जाना पड़ता है लेने
कॉलोनी में यदि किसी के यहां कोई रिश्तेदार आता है तो चेकिंग के नाम पर उनके वाहन रोक लिए जाते हैं। कॉलोनी के लोगों को चेकपोस्ट पर जाकर अपने रिश्तेदार को लाना पड़ता है। वहीं, सुरक्षाकर्मी मोबाइल से बात करने के बाद भी नहीं जाने देते हैं।
कोट
सुरक्षा के चलते चेकिंग और तलाशी ली जाती है। अगर कॉलोनी के लोगों को कोई परेशानी है तो वे अपनी समस्याएं बताएं। इसके बाद इसका तत्काल समाधान किया जाएगा।
-ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed