फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   checking in factories in mathura

शहर की आबोहवा बिगाड़ रहीं फैक्ट्रियों पर छापे

Sun, 25 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
checking in factories in mathura
प्रदूषण - फोटो : GettyImages
शहर में घनी आबादी के बीच संचालित हो रही एक दर्जन से ज्यादा औद्योगिक इकाई पर पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अफसरों ने छापेमारी की। इसमें आठ प्लांट के संचालक पुलिस बल को देख भाग गए। सिर्फ पांच से ही नमूने लिए जा सके हैं। इनकी स्थिति भी प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का मखौल उड़ाती मिली है। 
विज्ञापन


एनजीटी के स्तर से नोटिस मिलने के बाद प्रशासनिक अफसर शहर में संचालित हो रही औद्योगिक इकाईयों की जांच में जुट गए हैं। शुक्रवार को मिली नाकामी के बाद शनिवार को एक बार फिर सिटी मजिस्ट्रेेट रामअरज यादव, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी पुलिस बल के साथ चौक बाजार क्षेत्र में पहुंच गए। यहां आसपास की गलियों में संचालित हो रहे चांदी की पॉलिश से जुड़ी औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया। पांच इकाईयों से निकल रहे पानी के नमूने लिए गए। 
विज्ञापन


इन इकाईयों के एसटीपी की हालत देखकर प्रतीत हो रहा था कि आनन-फानन में निरीक्षण की भनक के बाद इन्हें चालू किया गया है। बाकी आठ प्लांट पर ताले लटके मिले हैं। इसमें तेलीपाड़ा स्थित वशीम निकिल प्लांट का संचालक पुलिस को देखकर भाग गया। यहां अवैध रूप से तेजाब बेचने की भी सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में अफसर और पुलिस बल को देख इकाईयों से जुडे़ लोगों में खलबली मची रही। गत दिवस भी यही हाल था, संचालक प्लांट बंद करके गायब हो गए थे। अब सिटी मजिस्ट्रेट एनजीटी से प्राप्त नोटिस के आधार पर शहर और आसपास चल रही इकाईयों को ढूंढते घूम रहे हैं। 


संदेह के घेरे में प्रदूषण अधिकारी
हाईकोर्ट के आदेशानुसार प्रत्येक 15 दिन बाद चांदी, निकिल से जुडे़ प्लांटों का निरीक्षण जरूरी है। लेकिन, कार्यालय में ही बैठकर यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर अब तक करते रहे हैं। यही कारण है कि अब हकीकत जानने जब अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं तो संचालक ताले डालकर भाग जा रहे हैं। इन अफसरों की मिलीभगत से इन प्लांटों से निकलने वाले जहर ने यमुना को जहरीला कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed