फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Checking done across the district on kidnapping of singer Manoj Baghel

Mathura News: गायक मनोज बघेल के अपहरण पर जिले भर में हुई चेकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Checking done across the district on kidnapping of singer Manoj Baghel
मथुरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के रहने वाले गायक मनोज बघेल उर्फ राजा हिंदुस्तानी के मथुरा हाईवे से अपहरण की सूचना फेसबुक पर वायरल हुई। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो जिले में चेकिंग भी कराई गई, लेकिन गायक का पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद फेसबुक पर ही गायक के मिलने की खबर चलने लगी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर पुलिस के वायरलेस पर गायक मनोज बघेल उर्फ राजा हिंदुस्तान के मथुरा हाईवे से अपहरण की सूचना प्रसारित हुई। सूचना मिलते ही जिले में पंजाब नंबर की गाड़ियों की चेकिंग कराई गई, लेकिन इस तरह की कोई गाड़ी पुलिस को नहीं मिली। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सूचना गलत थी। मथुरा से उसका अपहरण नहीं हुआ और न ही वह मथुरा में मिला है। सूचना मिलने के बाद पूरे जिले में चेकिंग कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed