फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Check your route today, many routes will remain closed

Mathura News: आज रूट देखकर निकलें, कई मार्ग रहेंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Check your route today, many routes will remain closed
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस ने रविवार के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत वृंदावन और रेलवे मैदान की ओर जाने वाले मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन

एसपी ट्रेफिक देवेश कुमार शर्मा के अनुसार लक्ष्मीनगर चौराहे से टैंक चौराहा, थाना हाइवे कट से धौली प्याऊ, गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा से सभी भारी वाहन और रोडवेज की बसें प्रतिबंधित रहेगी। रोडवेज बसें मालगोदाम होकर नए बस अड्डे पर आएंगी और जाएंगी।
विज्ञापन

कृष्णानगर बिजलीघर तिराहे से भूतेश्वर तिराहा, मसानी चौराहे से डीगगेट तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन गोकुल रेस्तरां होते हुए एनएच-19 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। गोकुल रेस्तरां से मसानी की ओर जाने वाले वाहन एनएच-19 होकर गंतव्य को जाएंगे। गोकुल बैराज मोड़ तिराहे से पुलिस लाइन की ओर भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। सदर रामलीला मैदान से एनसीसी तिराहे की ओर सभी आटो, टैम्पो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर व कार प्रतिबन्धित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से वाहन धौलीप्याऊ तिराहा की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे। स्टेट बैक चौराहा, एनसीसी तिराहा से टैंक चौराहा, औरंगाबाद से वेटरनेरी विवि, गोकुल बैराज तिराहा की ओर भारी एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ब्लॉक तिराहा- 450 से तहसील तिराहा, राजीव भवन से तहसील तिराहा, डाक खाना तिराहे से पुलिस लाइन, पुराना बस अड्डा एवं बीएन पोद्दार स्कूल से एनसीसी तिराहे की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबधिंत रहेंगे।


यहां बनाई गई हैं पार्किंग
आबकारी विभाग वाली गली, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर, तहसील परिसर, राजीव भवन परिसर, जवाहर बाग, सीएमओ कार्यालय परिसर एवं सामने पड़ी खाली जमीन, कलक्ट्रेट परिसर एवं बीएन एनसीसी मैदान पार्किंग में वाहनों को पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed