फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Check the list at the polling booths to ensure no eligible voter is left out: DM

बूथों पर देखें सूची में नाम, किसी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटे: डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Check the list at the polling booths to ensure no eligible voter is left out: DM
मथुरा। मांट में एसआईआर के दूसरे चरण के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने मांट के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिए जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि एक माह का समय है, फॉर्म छह, सात व आठ भरवाएं। संशोधन कराने के काम में भी तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को कहा कि ड्राफ़्ट सूची को अपने मतदेय स्थल पर पढ़कर सुनाए जाने के कार्य को जिम्मेदारी से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने केंद्रों पर उपस्थित होकर फॉर्म 6, 7 एवं 8 मतदाताओं को दें और जमा कराएं। ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से नहीं रह जाए। इस कार्य में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए का सहयोग लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाताओं का नाम, फोटो, पता, पति/पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि चेक करें। कहीं पर भी त्रुटियां नहीं होनी चाहिए। त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर बल दिया।
विज्ञापन

छह जनवरी को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया था। छह फरवरी तक मतदेय स्थलों पर यह सूची देखी जा सकती है। वेब साइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर सर्च करें। मतदाता https//ceouttarpradesh.nic.in एवं https//voter.eci.gov.in पर भी अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। अपने मोबाइल में वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड करके भी मतदाता सूची को देखा जा सकता है। आलेख्य मतदाता सूची https://mathura.nic.in/deo-portal पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि छह फरवरी तक मतदाताओं के दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जा सकता है। यदि मतदाता सूची में किसी निर्वाचक का नाम छूट गया है अथवा कोई संशोधन अपेक्षित है तो संबंधित मतदाता फार्म-6 मय घोषणा पत्र (नए मतदाताओं के लिए), फार्म-7 (मतदाता सूची से नाम विलोपित/डिलीट के लिए) एवं फार्म-8 (मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानांतरण किए जाने के लिए) में पूर्ण विवरण भरकर एवं दस्तावेज संलग्न कर बीएलओ को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed