{"_id":"6715803053fa35cacd0e27e4","slug":"chauth-recovery-case-filed-against-additional-municipal-commissioner-councilor-and-municipal-corporation-team-mathura-news-c-369-1-mt11002-119706-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये तो हद हो गई: अपर नगर आयुक्त, पार्षद और नगर निगम की टीम...वसूली 40 लाख की चौथ, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये तो हद हो गई: अपर नगर आयुक्त, पार्षद और नगर निगम की टीम...वसूली 40 लाख की चौथ, दर्ज हुआ मुकदमा
Mon, 21 Oct 2024 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:08 AM IST
सार
मथुरा में एक व्यक्ति ने पर नगर आयुक्त, पार्षद और नगर निगम की टीम पर 40 लाख की चौथ वसूली और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की फरियाद के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मथुरा के डैंपियर नगर निवासी पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर अपर नगर आयुक्त, पार्षद, नगर निगम टीम और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 40 लाख की चौथ वसूली, गाली-गलौज, मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि चौथ न देने पर उसकी जमीन की बाउंड्री तोड़ दी और निर्माण कार्य को पूरा न होने की धमकी दी।
विज्ञापन
थाना कोतवाली के 64/78, टू बी नजदीक ओल्ड सेल टैक्स ऑफिस डैंपियर नगर निवासी निखिल गर्ग ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसने 2019 में थाना हाईवे के जमुनाधाम निवासी संजय अग्रवाल, उसके पिता गोविंद प्रसाद अग्रवाल व माता सरला अग्रवाल से 84.72 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा कराया। तब से ही पीड़ित का अपने प्लॉट पर कब्जा है। उसने 30 अप्रैल 2019 में नगर निगम से एनओसी ली। तहसीलदार की आख्या 08 अप्रैल 2019 के आधार पर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल गया। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि भूमि सरकारी नगर निगम नजूल रास्ता आदि की भूमि नहीं है की रिपोर्ट लेखपाल द्वारा प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 अप्रैल 2024 को नगर निगम के अपर आयुक्त आरके त्यागी और 30 नंबर पार्षद चंदन अहूजा ने नगर निगम से सांठगांठ कर जेसीबी से पीड़ित की जमीन की बाउंड्री तोड़ दी। पीड़ित ने विरोध किया तो चंदन अहूजा, आरके त्यागी समेत 3 अज्ञात व्यक्ति व नगर निगम की टीम ने गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। पीड़ित का आरोप है कि चंदन अहूजा ने 40 लाख रुपए दिए बिना जमीन पर निर्माण कार्य न होने की धमकी दी है।
सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि नगर निगम की जमीन पर निखिल गर्ग द्वारा कब्जा कर लिया था। जिस पर उन्होंने कार्रवाई की। इस मामले की न्यायालय में पैरवी कर अपना पक्ष रखेंगे।