फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chaos prevailed at Chhata Sugar Mill throughout the night

Mathura News: छाता शुगर मिल पर रात भर रहा अफरा-तफरी का माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chaos prevailed at Chhata Sugar Mill throughout the night
छाता। बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे शांति पूर्ण आंदोलन के दौरान सोमवार रात छाता शुगर मिल परिसर में भारी अफरा-तफरी और तनाव का माहौल रहा। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के डर से प्रदर्शनकारी और धरने पर बैठे भूतपूर्व सैनिक रात भर जागकर पहरा देते रहे।
विज्ञापन

सोमवार रात को पुलिसकर्मियों ने अचानक धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने का प्रयास किया था, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, जब पुलिस की इस कार्रवाई और बल प्रयोग की भनक आसपास के गांवों के लोगों को लगी तो वे उग्र हो गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ग्रामीण रातों-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर बड़ी संख्या में छाता शुगर मिल धरना स्थल पर जा पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों और ग्रामीणों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ अचानक पहुंचने से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। रात भर चले इस घटनाक्रम के दौरान आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया कि जब तक मिल को चालू कराने को लेकर कोई ठोस प्रशासनिक कदम नहीं उठाया जाता, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस पूरी रात चले घटनाक्रम के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed