फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chaos due to power cuts, protest at Pagal Baba power station

Mathura News: बिजली कटौती से हाहाकार, पागल बाबा बिजलीघर पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chaos due to power cuts, protest at Pagal Baba power station
मथुरा। पागल बाबा बिजली घर पर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : mathura
वृंदावन। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। नगर निगम पार्षद वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पागल बाबा बिजलीघर पर विरोध प्रदर्शन किया और विद्युत निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि वृंदावन में पिछले एक सप्ताह से रातभर बिजली नहीं आ रही और दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती है। बार-बार ट्रिपिंग से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों की बिजली आपूर्ति काटकर बड़े होटलों और गेस्ट हाउसों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

बिजलीघर पर शिकायत के लिए फोन भी नहीं उठाए जा रहे, जिससे लोगों को कोई जानकारी नहीं मिल पाती। गर्मी और उमस भरे माहौल में लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने बिजलीघर पर विरोध जताया। प्रदर्शन दोपहर 12 बजे अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एसडीओ संदीप वार्ष्णेय को लोगों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण बिजली कटौती हो रही है, लेकिन जल्द ही राहत मिलने वाली है। पागल बाबा क्षेत्र में नया बिजलीघर तैयार है जिसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

प्रदर्शन में पार्षद सुमित गौतम, घनश्याम चौधरी, शशांक शर्मा, राजेशकृष्ण गोस्वामी, मृदुलकांत शास्त्री, अमित गौतम, विवेक महाजन, बच्चू सिंह, अखिलेश अग्रवाल, पवन ठाकुर आदि अन्य लोग माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed