फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chamber of bridge under construction collapses, female laborer dies

Mathura News: निर्माणाधीन पुल का चैंबर गिरा, महिला मजदूर की मौत

Tue, 26 Sep 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 26 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chamber of bridge under construction collapses, female laborer dies
- महावन थाना क्षेत्र में चल रहा है जयपुर-बरेली हाईवे का काम, बलदेव मार्ग पर हादसा
विज्ञापन

- ललितपुर की थी महिला मजदूर, पुलिस ने शव परिवार को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा/महावन। महावन थाना क्षेत्र के बलदेव मार्ग पर निर्माणाधीन जयपुर-बरेली हाईवे के पुल का चैंबर गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा। महिला मूल रूप से ललितपुर जिले की रहने वाली थी।
60 वर्षीय फूलवती पत्नी भागीरथ निवासी गांव देवरान, थाना बार, ललितपुर निर्माणाधीन हाईवे के एक हिस्से महावन-बलदेव मार्ग पर काम कर रही थीं। पुल को बांधने और पिलर्स में मिट्टी भरने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक चैंबर का हिस्सा गिर गया। फूलवती इसके नीचे दब गई। अन्य मजदूरों ने उसको निकालकर मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया महिला के शव को परिवार वाले अपने साथ ललितपुर ले गए। उन्होंने मुकदमे को लेकर कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


दो माह पहले परिवार संग आई थी मजदूरी को
भागीरथ ने बताया कि उनके गांव के 27 मजदूर यहां काम करते हैं। उन्हीं के साथ दो माह पहले वह अपनी पत्नी फूलवती और तीन बच्चों को लेकर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी की ओर से उन्हें कोई मुआवजा राशि भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed