{"_id":"6a35954006ac4094bc0bd4e9","slug":"challans-issued-to-208-e-rickshaws-104-impounded-mathura-news-c-369-1-mt11009-148284-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 208 ई-रिक्शा का काटा चालान, 104 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 208 ई-रिक्शा का काटा चालान, 104 सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 208 तिपहिया वाहनों का चालान किया और 104 को सीज किया है।
शुक्रवार को सुबह से ही प्रमुख व्यस्त चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने, बिना पंजीकरण, बिना रूट और नो-पार्किंग जोन में खड़े पाए गए ई-रिक्शा व तिपहिया वाहनों के चालान काटे गए। एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी ने बताया कि सवारी भरने के चक्कर में मुख्य सड़कों, मोड़ों और चौराहों के ठीक बीच में कहीं भी अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं।
इसके चलते पीछे आ रहे अन्य वाहनों की रफ्तार थम जाती है और शहर के जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। शुक्रवार से तिपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान कोतवाली में 17 का चालान हुआ और तीन सीज किए गए। गोविंदनगर में आठ का चालान और पांच सीज किए गए। हाईवे में 28 का चालान किया। इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों में कुल 208 तिपहिया वाहनों का चालान और 104 को सीज किया गया।