फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chaitra navratra begins today in mathura

चैत्र नवरात्र आज से, देवी पूजन के लिए सजे मंदिर

Mon, 27 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 27 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratra begins today in mathura
मंदिर - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र की आज मंगलवार से शुरुआत हो रही है। घरों में महिलाओं ने पूरे नौ दिन पूजा करने और व्रत रखने की तैयारियां कर ली हैं। सोमवार को बाजार में पूजन सामग्री और व्रत में खाने-पीने के सामान की खरीदारी की होड़ रही। मंदिरों में भी नवरात्र के लिए सजावट हो गई। 
विज्ञापन


मंगलवार से नौ दिन तक चलने वाले इस त्यौहार के लिए सोमवार को बाजार में पूरे दिन महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। महिला श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री, लौंग, देशी घी, पान, नारियल, चुनरी, बताशे आदि खरीदे। इसके साथ ही कुटू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, समां के चावल, संतरा, केला, पपीता, अंगूर आदि अधिक खरीदा गया। 
विज्ञापन


नवरात्र के लिए शहर में प्रमुख पुराना बस स्टेंड स्थित मां बगुलामुखी देवी मंदिर, कैंट वाली काली मां मंदिर, नरहौली स्थित वैष्णो देवी मंदिर, छाता के नरी सेमरी देवी मंदिर, सांचौली देवी मंदिर, राया में मनकामेश्वरी देवी मंदिर, चंद्रावली देवी मंदिर, खायरा देवी मंदिर, वृंदावन स्थित कात्यायनी देवी मंदिर, वृंदावन की कृष्ण काली पीठ, छटीकरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर, जलालपुर देवी मंदिर, फरह में फरहा देवी मंदिर, बंदी की आनंदी देवी मंदिर आदि रंग-बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों से सजे हैं। यहां पूरे नौ दिन मेला लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान की कीमत प्रति किलोग्राम
कुटू का आटा- 120 रुपये
साबूदाना- 90 रुपये
केला- 40 रुपये
संतरा- 30 रुपये
अंगूर- 60 रुपये
पपीता- 40 रुपये
अनार- 80 रुपये
आलू- आठ रुपये

धर्मनगरी के देवी मंदिरों में उमड़ेंगे भक्त
धर्मनगरी वृंदावन में चैत्र नवरात्र की पूजा के लिए सोमवार को विभिन्न देवी मंदिरोें में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। घर-घर में नवरात्र पूजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर के राधा बाग स्थित मां कात्यायनी मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, बजाजा स्थित कैलादेवी मंदिर, राजपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर, पागल बाबा स्थित कालीदेवी, मां बंगलामुखी मंदिर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नवरात्र महोत्सव में विभिन्न देवी मंदिरों में भव्य फूल बंगला, छप्पन भोग और देवी जागरण के आयोजन किए जाएंगे। नगर की विभिन्न दुर्गा पूजा समारोह कमेटियों ने भी देवी स्थापना की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed