{"_id":"5d375a068ebc3e6cfb0879a7","slug":"chain-snatching-from-women-mathura-news-agr397555671","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बैठी महिला के गले से चेन तोड़ ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बैठी महिला के गले से चेन तोड़ ले गए बदमाश
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार चेन तोड़ने वाले बदमाश।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बे के दसविसा में मंगलवार की शाम घर में बैठी महिला के गले से बाइक सवार बदमाश गले की चेन तोड़ ले गए। दिनदहाड़े घर में बैठी महिला के गले से चेन तोड़ने से लोगों में दहशत फैल गई।
मंगलवार की शाम पांच बजे दसविसा निवासी मीरा देवी अपने घर में दरवाजा खोलकर पाठ कर रही थी। इसी बीच बाइक पर आए दो युवकों ने घर के सामने ही बाइक रोक दी। इसके बाद एक युवक नीचे उतरकर अंदर घुसा और आनन-फानन में महिला के गले से सवा तोले की सोने की चेन तोड़ते हुए धक्का देकर बाइक पर फरार हो गया।
शोर मचाने के बाद अन्य परिजन और आसपास पड़ोस के लोग आ गए। कस्बा इंचार्ज दीपक तिवारी ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।