{"_id":"68a234c275928c4f050f2143","slug":"chadhuni-lashed-out-at-the-bjp-government-mathura-news-c-29-1-mtr1013-441698-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे चढूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे चढूनी
विज्ञापन
मथुरा। ज्ञापन देते भाकियू चढूंनी के पदाधिकारी।
- फोटो : mathura
बलदेव (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजिपतियों को फायदा पहुंचा रही है। किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए। किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय लागत व संकट दोगुना हो गया है। किसान कर्ज में डूबे हैं, हर घंटा एक किसान आत्महत्या कर रहा है। सरकार ने कोई कर्ज राहत योजना लागू नहीं की है।
चढूनी रविवार को बलदेव में प्रेम सिंह बाबूजी कोल्ड स्टोर में किसानों की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तंज कसा कि सरकार का दावा किसानों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता सच्चाई से दूर है। पूंजीपतियों के पिछले 11 वर्षों में 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कॉरपोरेट ऋण माफ कर दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती-किसानी के लिए आर-पार की लड़ाई को तैयार रहना होगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान, मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने कहा कि आलू किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। अघोषित विद्युत कटौती व निराश्रित गोवंश से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीलदार अमित त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। राया में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। रतन सिंह पहलवान, रमेश चंद्र सिकरवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता डॉ. श्याम सिंह ने व संचालन रामवीर सिंह तोमर ने किया। राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर, राष्ट्रीय सचिव सोनपाल चौहान, एनसीआर अध्यक्ष कुलदीप गुड्डू, सुदेश, सुम्बेर सिंह, संदीप, सुदेश, गीता तिवारी, बिल्ला सिंह, डॉ. सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।