Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Centuries-old ancient Madanmohan Temple set for a grand makeover

Mathura News: सैकड़ों वर्ष पुराना प्राचीन मदनमोहन मंदिर होगा भव्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Centuries-old ancient Madanmohan Temple set for a grand makeover
वृंदावन। नगर के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक ठाकुर मदनमोहन मंदिर नए स्वरूप में जगमगाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसका बीड़ा उठाया है। मंदिर को आकर्षक और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए फतेहपुरसीकरी के कारीगरों द्वारा मंदिर की बाउंड्री वाल करने के साथ ही पाथ वे बनाया जा रहा है। बाउंड्री वाल के ऊपर लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी। ताकि परिक्रमा मार्ग में आते जाते श्रद्धालुओं को प्राचीन मदनमोहन मंदिर का दीदार हो सके।
विज्ञापन

वृंदावन के प्राचीन सात मंदिरों में से एक श्रीमदनमोहन मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। धरातल से 70 फीट ऊंचे लाल पत्थर के मंदिर का निर्माण चैतन्य महाप्रभु के पार्षद सनातन गोस्वामी महाराज की प्रेरणा से मुल्तान के व्यापारी रामदास कपूर ने लगभग संवत् 1647 में निर्माण कराया था। तभी से यमुना किनारे दिव्य और भव्य मदन मोहन मंदिर में ठाकुर की सेवा पूजा सनातन गोस्वामी द्वारा तय की गई पूजा पद्धति के अनुसार हो रही है। इस मंदिर का संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा इसका संरक्षण कार्य किया जा रहा है। मंदिर के शिखर की सफाई के साथ केमिकल ट्रीटमेंट किया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर को आकर्षक और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एएसआई द्वारा मंदिर की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

मंदिर के पूर्व में बने परकोटा के बराबर से बाउंड़ी करने के बाद उसमें लोहे की रेलिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा रेड स्टोन से पाथ बनाया जाएगा। ताकि मंदिर के चारों तरफ घूमकर प्राचीन वास्तुकला और उसकी प्राचीनता को यात्री निहार सकें। एएसआई के वरिष्ठ संरक्षक सहायक नितिन प्रिय राहुल ने बताया कि प्राचीन मदनमोहन मंदिर को आकर्षक और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए कार्य शुरु कर दिया है। यह कार्य एक माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed