फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   central team visit heritage city site in mathura

हेरिटेज सिटी की साइट देखने आई केंद्रीय टीम

Sat, 16 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 16 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
central team visit heritage city site in mathura
केंद्रीय टीम
हेरिटेज सिटी के अंतर्गत मथुरा-वृंदावन में प्रस्तावित कार्यों का जायजा लेने शुक्रवार को भारत सरकार की टीम यहां पहुंची। संयुक्त सचिव शहरी विकास मंत्रालय बी आनंद के नेतृत्व वाली इस टीम ने पहले वृंदावन फिर मथुरा में विश्रामघाट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


हेरिटेज सिटी प्रभारी बी आनंद, योजना के सलाहकार शिवम और अन्य अधिकारियों के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां हेरिटेज सिटी योजना का हिस्सा परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया। यहां अतिक्रमण को देख चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में योजना का क्रियान्वयन कैसे संभव होगा। उन्होंने यहां प्राचीन ब्रह्मकुंड को भी देखा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मथुरा पहुंचकर विश्रामघाट, छत्ता बाजार, मंदिर द्वारिकाधीश क्षेत्र को देखा। इस क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश दिए, इससे आगामी कार्रवाई जल्द पूर्ण कराते हुए कार्य शुरू कराए जा सकें। यहां यमुना पर विश्रामघाट के महत्व को भी उन्होंने समझा। छत्ता बाजार के संकरे रास्ते को वन-वे के लिए प्रस्तावित करने का सुझाव दिया। इस क्षेत्र की डीपीआर में धार्मिक महत्व के अनुरूप विकास का प्रारूप तैयार करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े क्षेत्रों को देखा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी से मुलाकात भी की। उन्हें अवगत कराया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी चुकी है, बहुत जल्द इसके लिए धनराशि आवंटित कर दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ आर्किटेक्ट मयंक गर्ग, ईओ मथुरा डा. ब्रजेश कुमार, सहायक अभियंता उदयराज सिंह यादव, सहायक अभियंता एमवीडीए अमित कादियान सहित सिटी एंकर ब्रज फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed