फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   central minister reached at kosi

यमुना को शुद्ध करा के ही चैन से बैठूंगी: उमा भारती

Sun, 06 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 06 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
central minister reached at kosi
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि केंद्र सरकार यमुना शुुद्धि के लिए दृढ़ संकल्पित है। हम इस पर तेजी से काम कर रहे हैं। जब तक यमुना शुद्ध नहीं हो जाती मैं चैन से नहीं बैठूंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शनिवार शाम कोकिलावन धाम पहुंची। यहां उन्होंने विधिविधान से शनिदेव महाराज का अभिषेक किया। इसके बाद बिहारीजी महाराज के दर्शन किए। शनिदेव धाम के महंत प्रेमदास महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इस दौरान महाराज ने यमुना शुद्धि के बारे में पूछा तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे यहां इसी का संकल्प लेने आई हैं। बताया कि इस पर सरकार जोर शोर से काम करने में लगी है। कहा कि मैं यमुना को शुद्ध कराकर ही चैन से बैठूंगी। इससे पूर्व प्रेमदास महाराज ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, वृंदावन में भी केंद्रीय मंत्री ने यमुना शुद्धीकरण के संकल्प को दोहराया, उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को शामिल कर यमुना का शुद्धीकरण की योजना पर कार्य किया जाएगा। इसकी एक रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी गई है।


उमा भारती ने बताया कि बहुत जल्द इसकी फंडिंग प्रारंभ हो जाएगी। ब्रजमंडल से जो यमुना शुद्धीकरण के लिए आवाज उठी थी, उसे अनसुना नहीं किया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर जॉनी गोस्वामी, विजय गोस्वामी, घनश्याम लोधे, सिद्धार्थ लोधे, नंदकिशोर गुर्जर, तरुन सेठ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed