फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   center will provide 120 crore for development in braj

ब्रज के विकास के लिए मिलेंगे 120 करोड़ -डा. महेश शर्मा

Wed, 25 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 25 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
center will provide 120 crore for development in braj
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा मंगलवार की शाम वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेम मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मथुरा हेरिटेज सिटी में शामिल है। ब्रज के विकास के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है।
विज्ञापन


भगवान कृष्ण की लीलाओं के साक्षी रहे यहां के वन, उपवन, स्थलों, पर्वतों और यमुना के घाटों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार 120 करोड़ रुपये देने जा रही है।
विज्ञापन


पहली 20 करोड़ की राशि 31 तक मार्च तक उत्तर प्रदेश सरकार को मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, महावन आदि स्थलों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही यहां विकास कार्य दिखेंगे। वृंदावन के प्राचीन घाटों पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर वे गंभीर हैं। घाटों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। ब्रज से हो रहे यमुना आंदोलन को केंद्रीय मंत्री ने सही ठहराते हुए कहा कि यमुना और गंगा में शुद्ध जल प्रवाहित हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयत्नशील हैं।


जल्द ही आंदोलनकारियों से वार्ता की जाएगी। इसमें उनके साथ जल संसाधन मंत्री उमा भारती भी रहेंगी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि वृंदावन को हवाई सेवा से देश के विभिन्न तीर्थों से जोड़ने की योजना पर विचार हो रहा है। यहां से हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की भी योजना है। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री रविकांत गर्ग, चंद्रभान गुप्ता, नवीन मित्तल, प्रदीप गोस्वामी, प्रभात चौधरी और अजय त्रिपाठी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed